फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में बैंक से 7 लाख निकालते ही स्कूटी से उड़ाया बैग, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

शहर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात से सनसनी फैल गई। अनाज मंडी के आढ़ती को पैसे देने आए किसान की स्कूटी में रखे 7 लाख रुपये चोर पलक झपकते ही उड़ा ले गए। घटना रेलवे रोड स्थित पीएनबी बैंक के बाहर दोपहर की है। जानकारी के अनुसार, गांव कमालवाला निवासी सुरेश नंबरदार बैंक से 7 लाख रुपये निकालकर अपनी स्कूटी में रखे। बैग स्कूटी की डिक्की में रखकर वह सिगरेट लेने सामने वाली रेहड़ी पर चला गया। मौका पाते ही पीछे से आए दो युवकों ने स्कूटी से रुपये भरा बैग निकाल लिया और फरार हो गए। सुरेश ने बताया कि वह अनाज मंडी में आढ़ती को पेमेंट देने के लिए जाना था। जब स्कूटी से बैग लेने गया तो स्कूटी से बैग गायब था। उसने तुरंत शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। बैंक और रेलवे रोड पर लगे कैमरों से चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि अज्ञात दो युवकों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें