उपायुक्त डॉ विवेक भारती ने मंगलवार को फतेहाबाद के जाखल में मंडियों व खरीद केंद्रों का निरक्षण कर व्यवस्थाओं का ज्याजा लिया। इस दौरान उन्होंने आढ़ती व किसानों से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने खरीद प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और मंडियों में पारदर्शी व सुचारू खरीद व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त ने कहा कि अनाज मंडी में शौचालय की व्यवस्था के लिए सबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नही आनी चाहिए। मीडिया से बातचीत के दौरान डीसी ने कहा कि मंडियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकीदारों की व्यवस्था सुनिचित करवाई जा रही है। जल्द ही इस बारे में पुलिस को भी कहा जाएगा कि शहर में रात के समय मे गश्त बढ़ाए। ताकि किसी भी तरह की कोई चोरी की घटना न हो। इस दौरान डॉ. विवेक भारती ने किसानों और आढ़तियों की समस्याएं भी सुनी और उनके समाधान का आश्वासन दिया।