फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में पुनिया चिटफंड मामले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने से परेशान पीड़ित एसपी से मिले

करीबन दो साल पहले सैकड़ों लोगों के साथ चिटफंड से करोड़ों रुपए की ठगी मामले में आरोपी की जमानत रद्द होने के बाद भी गिरफ्तारी न होने से परेशान पीड़ितों ने एसपी फतेहाबाद सिद्धांत जैन से मुलाकात की। इस दौरान रोहित नैन, मन्नू सिंगला ने एसपी के समक्ष कहा कि करीबन 7 साल पहले रतिया रोड निवासी कर्मवीर पुनिया, सतबीर पुनिया, कृष्ण पुनिया और कर्मवीर के बेटे जयदीप और शिबू ने लोगों के साथ चिटफंड के माध्यम से करोड़ों रुपए की ठगी की है जिसको लेकर शहर थाने में वर्ष 2023 के मार्च महीने में केस दर्ज हुआ था। इस मामले को लेकर आरोपियों ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई जिसके बाद वहा से जमानत याचिक रद्द होने के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। इस पर शहर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने एसपी को बताया कि आरोपियों के हस्ताक्षर मिलान हेतु गए हुए है तथा इसकी जांच इकनॉमिक सेल कर रही है। एसपी एन आश्वाशन दिया कि इस मामले में स्टेट्स रिपोर्ट लेंगे तथा आगामी एक्शन जरूर लेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें