फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में व्यापार मंडल प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसडीएम ने डीएसपी को भेजी शिकायत

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंगदास गर्ग की मुश्किलें बढ़ सकती है। नगर परिषद टोहाना के कार्यकारी अधिकारी व जिला नगर आयुक्त फतेहाबाद संजय बिश्नोई ने एसडीएम टोहाना को पत्र लिखकर उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा है। एसडीएम टोहाना आकाश शर्मा ने इस पर कार्रवाई करते हुए आगामी कार्रवाई के लिए डीएसपी टोहाना को भेज दिया है। नगर परिषद टोहाना द्वारा दिए पत्र में बताया गया कि नगर परिषद द्वारा शहर में अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया गया था, इसको लेकर व्यापारियों द्वारा प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग दास भी पहुंचे थे। इस दौरान बजरंग दास ने भीड़ को उकसाने के लिए अधिकारियों का कोलर पकड़ने, छीतर परेड करने वह अन्य अपशब्दों का प्रयोग किया था जिसके चलते उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाने की मांग की। एसडीएम टोहाना आकाश शर्मा ने बताया कि जिला नगर आयुक्त व नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी द्वारा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पत्र लिखा गया है जिसमे आगामी कार्रवाई के लिए डीएसपी टोहाना को भेज दिया है। उन्होंने बताया कि वे बजरंग दास गर्ग से आग्रह भी करेंगे कि इतने बड़े पद पर होकर ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए जो पूरी तरह से उचित नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें