गांव दरियापुर के पास वीरवार सुबह बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए हादसे का कारण चालक को नींद आना बताया जा रहा है। हादसे में सिरसा के रिसालियाखेड़ा निवासी गुड्डी देवी, कौशल्या, संतरो देवी, यश, सोनू और चालक दलबीर घायल हुए हैं। यश , सोनू और दलबीर को हल्की चोट आई है, उन्हे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दिए जबकि तीनों महिलाओं का नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में उपचार चल रहा है। महिला संतरो देवी ने बताया कि वह रुणेचा धाम में गए थे और वहां से वापस लौटते समय यह हादसा हो गया।