फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में संत शिरोमणी बाबा नामदेव मंदिर व धर्मशाला के पास ट्रक टकराने से ट्रांसफार्मर गिरा

पुरानी तहसील के सामने काली माता मंदिर की तरफ जाने वाले मोड़ पर लगाए ट्रांसफर को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे इलाके की बिजली बाधित हुई और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। डॉ महावीर सैनी, नवजोत सिंह ढिल्लों, मनजीत, अजय मोदी, विक्रम बागड़ी, कुणाल, का कहना है कि रोड पर एक तरफ ट्रांसफार्मर और स्ट्रीट लाइट का पोल लगा हुआ है, इस स्थिति के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि ट्रांसफार्मर को सड़क से पीछे की ओर शिफ्ट किया जाए और सड़क के बीच में आ रही स्ट्रीट लाइट पोल को भी साइड में लगाया जाए, ताकि बड़े वाहन आसानी से गुजर सके। स्थानीय लोगों ने कहा कि खाली प्लॉट में चार दिवारी के बाद सड़क का रास्ता काफी छोटा हो गया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ ट्रांसफार्मर दीवार से 4-5 फीट आगे खड़ा है और दूसरी तरफ स्ट्रीट लाइट पोल लगा हुआ है। इन दोनों के बीच से बड़े वाहनों का निकलना बेहद मुश्किल हो गया है। देर रात्रि करीबन सवा बजे एक ट्रक गुजरते समय ट्रांसफार्मर से टकरा गया, जिससे ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया और पूरी रात से लेकर दोपहर तक बिजली बंद रही। बिजली निगम ने ट्रांसफार्मर बदलकर नया लगाया, तब जाकर आपूर्ति बहाल हुई। इस रोड से प्रतिदिन सैकड़ों-हजारों की संख्या में बड़े वाहन इस मार्ग से निकलते हैं, लेकिन ट्रांसफार्मर और स्ट्रीट लाइट पोल बीच में होने के कारण उन्हें बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें