फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद के टोहाना में प्राचीन पंचमुखी शिव मंदिर में बाबा श्याम और राधा कृष्ण की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

रतिया रोड स्थित प्राचीन पंचमुखी शिव मंदिर में बाबा श्याम और राधा कृष्ण की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी तरसेम गोयल और मुरलीधर गोयल ने अपने परिवार सहित शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत में शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से भाग लिया। इसके बाद मंदिर परिसर में विधि-विधान से पुजारी द्वारा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा करवाई गई। इस धार्मिक आयोजन में संस्था के प्रधान राजेश गोयल, सचिव दयानंद सिंगला, कैशियर गोगी सहित समस्त कार्यकारिणी ने भाग लिया और मुख्य यजमान परिवारों का सत्कार व स्वागत किया। इस अवसर पर तरसेम गोयल ने कहा कि क्षेत्र में सुख-शांति और धार्मिक भावना को बनाए रखने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बाबा श्याम और राधा कृष्ण जी की मूर्ति स्थापना से पूरे क्षेत्र में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह और आध्यात्मिक खुशी का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें