फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में चंडीगढ़ रोड पर भीषण हादसा, बाइक का संतुलन बिगड़कर हवा में उछली; 44 वर्षीय राकेश गंभीर घायल

टोहाना शहर में चंडीगढ़ रोड पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक बाइक सवार व्यक्ति सामान्य गति से जा रहा था, अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक हवा में उछलकर सड़क पर जोरदार तरीके से गिरी, और सवार व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। घायल की पहचान सुंदर नगर निवासी 44 वर्षीय राकेश के रूप में हुई है। राकेश ट्रक यूनियन में कार्यरत हैं और यूनियन के प्रचार कार्य के सिलसिले में चंडीगढ़ रोड पर जा रहे थे। ट्रक यूनियन प्रधान विकास गर्ग ने बताया कि राकेश शेलर क्षेत्र में जाकर लोगों को यूनियन से ट्रक/गाड़ी लेने के फायदों के बारे में जागरूक कर रहे थे, ताकि लोकल कामों में लाभ मिल सके। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ने से यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें