सर्व हिंदू जागरण समिति के तहत हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। समिति सदस्य रमेश गोयल ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य सनातन संस्कृति का संरक्षण, राष्ट्रभक्ति की भावना का जागरण और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। सम्मेलन में स्वामी गुरुचरण महाराज, विनय स्वरूप, साध्वी डॉ. शिव प्रज्ञा, संत सुखदेवानंद महाराज, बीके वंदना, महंत सुरेंद्र महरिया, बाबा परमजीत सहित कई प्रमुख संत और वक्ता पहुंच चुके है। प्रसिद्ध हरियाणवी कलाकार बिंदर दनौदा भी अपनी प्रस्तुति दे रहे है।