फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: दिन में गर्मी और उमस ने किया परेशान, शाम को हुई जमकर बारिश; जिले में अगले दो दिन होगी बूंदाबांदी

फतेहाबाद। जिले में मंगलवार को दिनभर रही बादलवाही व तेज के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। लेकिन शाम को फतेहाबाद शहर में हुई बारिश से गर्मी से राहत मिली। करीब 15 मिनट तक जमकर बारिश हुई, जिससे जलभराव हो गया। हालांकि जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर तक तापमान बढ़ने के कारण और हवा में नमी के कारण उमस का असर दिनभर बना रहा। वहीं, मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो दिनों तक बारिश के आसार हैं। जिले में बारिश की कमी का असर अब खेती पर भी दिखाई देने लगा है। जिले में पर्याप्त बारिश नहीं होने और लगातार गर्मी पड़ने से धान की फसल में पीलेपन का प्रकोप शुरू हो गया है। खेतों में धान के पौधों की पत्तियां पीली पड़ने लगी हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान रमेश, राजेंद्र और रवि का कहना है कि धान की फसल को इस समय पर्याप्त नमी की आवश्यकता है, लेकिन बारिश नहीं होने के कारण खेतों में पानी की कमी बनी हुई है। बारिश की कमी से धान की पैदावार घटने के आसार किसान रवि ने बताया कि यदि जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई तो फसल की बढ़वार प्रभावित हो सकती है और उत्पादन पर भी असर पड़ने की आशंका है। कई किसान फसल को बचाने के लिए सिंचाई का सहारा ले रहे हैं, लेकिन लगातार सिंचाई करने से लागत बढ़ रही है। मौसम में गर्मी और बारिश की कमी के कारण फसलों पर सिंचाई का कम असर पड़ रहा है। प्रदेश में मानसूनी हवाओं की सक्रियता में बढ़ोतरी होने के आसार हैं जिससे 20 अगस्त के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। परंतु 21 अगस्त से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की भी संभावना बन रही है। जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। डॉ. मदन खिचड़ विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें