पंचायत विभाग द्वारा ग्राम सभा की बैठक में 40 प्रतिशत ग्रामीणों की मौजूदगी को लेकर पत्र जारी करने के बाद सरपंचों ने इसको लेकर नाराजगी जाहिर की है। हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रणबीर गिल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पंचायत विभाग द्वारा ग्राम सभा की बैठक में 40 प्रतिशत लोगों को बुलाने को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया यह निर्णय पूरी तरह से गलत है क्योंकि किसी भी ग्राम सभा की बैठक में 40 फीसदी लोगों का आना असंभव होता है। रणवीर गिल ने कहा कि इससे ग्रामीण इलाके के विकास कार्य प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि मनरेगा के कार्य भी ग्राम सभा की बैठक में ही पास किए जाते हैं जिससे मंत्रियों व नेताओं द्वारा गांवों में मनरेगा के माध्यम से करवाया जाने वाले कार्य भी प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी विधायक के लिए अपने विधानसभा में पांच प्रतिशत लोगों को एकत्रित करना मुश्किल होता है तो गांवों में चालीस प्रतिशत लोग कैसे एकत्रित होंगे। उन्होंने बताया कि जिस गांव में 2000 वोट है और उसमें 6 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा हो तो सरपंच की मीटिंग में चुनाव हारे प्रत्याशी के समर्थक लोग क्यों आएंगे। सरकार को इस पर विचार करते हुए निर्णय वापस लेना चाहिए और पहले की तरह दस प्रतिशत लोगों को बुलाने का नियम लागू करना चाहिए़। इस समस्या को लेकर वे सीएम के नाम राजसभा सदस्य सुभाष बरला के नाम ज्ञापन देंगे