फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गोदाम के शौचालय से निकला रेड सैंड बोआ सांप

टोहाना शहर के साथ लगते पंजाब बॉर्डर पर बने एक गोदाम के शौचालय से सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सांप गोदाम में बने टॉयलेट में छिपा हुआ था। सांप को पकड़ने के लिए स्नेक केचर नवजोत सिंह ढिल्लों की टीम को बुलाया गया। गोदाम में काम करने वाला व्यक्ति जब शौचालय का गेट खोलकर अंदर जाने लगा तो उसकी नजर सांप पर पड़ी। मौके पर पहुंचे स्नेक कैचर नवजोत ढिल्लों ने वहां पहुंचकर देखा तो सांप टॉयलेट की सीट के अंदर बने सुराग में जा चुका था। टॉयलेट सीट को तोड़कर सुरक्षित सांप को बाहर निकाला गया। नवजोत सिंह ढिल्लों ने बताया कि इस प्रजाति का नाम रेड सैंड बोआ है जो अपनी ही जाति के सांपों को खा लेता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें