नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच मंगलवार को स्थिति और बिगड़ गई। सफाई कर्मचारियों ने सोमवार रात नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के कक्षों के बाहर व अंदर कचरा फेंक दिया। मंगलवार दोपहर तक भी कार्यालय में सफाई नहीं होने के कारण कचरा पड़ा रहा। इससे नगर परिषद का कामकाज प्रभावित हुआ। सफाई कर्मचारी डोर-टू-डोर कचरा उठान के लिए गाड़ियां निकालने का लगातार विरोध कर रहे हैं। कर्मचारियों की हड़ताल को 27 दिन हो चुके हैं। उनका कहना है कि मांगों का समाधान होने तक वे हड़ताल जारी रखेंगे। सोमवार रात कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर कचरा अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के कक्षों में डाल दिया।