फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के जरिए ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी पंकज कुमार गिरफ्तार

फतेहाबाद पुलिस की सीआईए टीम ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के माध्यम से ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरोह के मुख्य आरोपी पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। सीआईए प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि पंकज कुमार, पुत्र भीमसेन, निवासी चौधरी कॉलोनी, फतेहाबाद, जो विश्वकर्मा मंदिर के पास 'पंकज मोबाइल एंड स्टेशनरी' नामक दुकान चलाता है, अपने साथियों मोहित चौधरी, एक महिला और मन्नू (निवासी हिसार) के साथ मिलकर ठगी का संगठित गिरोह संचालित कर रहा है। यह गिरोह भोले-भाले लोगों को विभिन्न मोबाइल ऐप्स के जरिए अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश के लिए उकसाता और उनकी रकम हड़प लेता था। पुलिस ने बीघड़ चौक के पास छापेमारी कर पंकज कुमार को मौके पर गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसमें 20 अप्रैल 2025 को एक महिला को 1.5 लाख रुपये से संबंधित व्हाट्सएप संदेश मिला। पूछताछ में पंकज ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों को ठगता था। उसकी तलाशी में 5000 रुपये नकद भी बरामद हुए, जो उसने मोहित चौधरी के कहने पर किसी व्यक्ति से लिए थे। पुलिस ने बरामद नकदी और मोबाइल फोन को नियमानुसार जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 318(4), 61(1), 3(5) बीएनएस और हरियाणा सार्वजनिक जुआ निषेध अधिनियम, 2025 की धारा 3 व 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें