फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: चार कुत्तों ने बच्चे को नोंचा, पड़ोसियों ने बचाई जान

शहर के शक्ति नगर में गली में खेल रहे बच्चे को चार कुत्तों ने पकड़कर बुरी तरह से नोंच दिया। बच्चे के कमर, हाथ पर जख्म हो चुके हैं। बच्चे का नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है और एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई जा रही है। बच्चे को उपचार के लिए लेकर पहुंची दादी राजी ने बताया कि उसका पोता नीरज गली में दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान कुत्तों का झुंड आया और उसने बच्चे को पीछे की तरफ पकड़ लिया और कमर और हाथ पर बुरी तरह से नोंच लिया। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने बच्चे को बचाया। दादी ने कहा कि कॉलोनी में कुत्तों का आतंक है। प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें