फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में नहर में फंसी बोरी से फैली दुर्गंध, निकले सैकड़ों मृत मुर्गे; शव की आशंका से हड़कंप

फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटर नहर में एक बंद बोरी फंसने से मंगलवार को इलाके में हड़कंप मच गया। योग आश्रम के पास पाइपलाइन पर अटकी बोरी से तेज दुर्गंध आने लगी। बदबू से परेशान दुकानदारों और राहगीरों को लगा कि बोरी में किसी व्यक्ति का शव हो सकता है। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही समाजसेवी और वन्यजीव रेस्क्यूकर्ता नवजोत सिंह ढिल्लों की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस और टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बोरी को बाहर निकाला। बोरी खोलते ही सभी हैरान रह गए। उसमें किसी का शव नहीं, बल्कि करीब 50 किलो मृत मुर्गे भरे हुए थे। जांच के दौरान नहर में एक मृत कुत्ता भी मिला, जिससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही थी। नवजोत सिंह ढिल्लों ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व मृत पशु-पक्षियों को नहर में फेंककर पानी को दूषित कर रहे हैं। यह पानी आगे चलकर लोगों तक पेयजल के रूप में पहुंचता है। ऐसे में यह हरकत जनस्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिक भी जागरूक बनें। यदि कोई नहर या जल स्रोतों में गंदगी फेंकता दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। स्वच्छ पानी और पर्यावरण बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें