पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खंड पंचायत एवं विकास कार्यालय के निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बबली ने बताया कि निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहे थे, जिसका मुख्य कारण भुगतान संबंधी समस्या थी। उन्होंने कहा कि इस समस्या को अब दूर कर दिया गया है, जिससे कार्य की गति तेज होगी।