फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के भूना में बाढ़ के हालात, 500 से ज्यादा घरों में जलभराव, पलायन कर रहे लोग

भूना में बारिश के कारण हुए जलभराव से स्थिति बिगड़ रही है। बुधवार को भूना शहर में 3 से 4 फीट तक पानी एकत्रित हो गया है। खेतों से पानी शहर की तरफ लगातार आ रहा है। जिससे लगातार जल भराव बढ़ रहा है। वहीं, निकासी का कार्य लगातार जारी, प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंची। एसडीएम राजेश कुमार, डीएमसी संजय बिश्नोई व जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन बलविंदर नैन सहित संबंधित अधिकारी जल निकासी कार्यों को मौके पर जाकर देख रहे हैं। शहर में कुल 25 पंपसेट के द्वारा जल निकासी कार्य तेज गति से किया जा रहा हैं। देर रात्रि उपायुक्त मनदीप कौर ने भूना शहर में जगह जगह निरिक्षण कर अधिकारियों को जलनिकासी संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें