फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: गाड़ी को नो एंट्री इलाके में लाने पर पुलिसकर्मी व चालक के बीच हुआ हंगामा

शाहिल शर्मा Updated Thu, 16 Oct 2025 04:24 PM IST

शहर के मुख्य बाजार में चार पहिया वाहनों का प्रवेश निषेध है, इसके बावजूद भी मुख्य बाजार में चार पहिया वाहन दाखिल हो रहे हैं। इसी बात को लेकर दोपहर को थाना रोड पर पार्किंग के पास लगे बैरिकेट पर एक पुलिस कर्मी व चालक की कहासुनी हो गई। जानकारी के अनुसार थाना रोड पर पार्किंग के पास लगे बैरिकेट पर पुलिस कर्मी अनिल ने बताया कि उच्च अधिकारियों की ओर से आदेश है कि किसी भी चार पहिया वाहन की एंट्री नहीं होनी चाहिए, अगर कोई चालक अपना वाहन लेकर बाजार में आ जाता है तो उसे उसी जगह से बाहर जाने के लिए बोला गया है, वह अपनी ड्यूटी कर रहा था कि तभी एक गाड़ी आई और उसका चालक हॉर्न बजाने लगा, तब मैंने उसे कहा कि वे जिस रास्ते से आएं उसी से वापस जाएं, इतनी बात कहते ही चालक उसे धमकी देने लगा और उसे गालियां निकालने लगा। इस दौरान जाम लग गया और आसपास के दुकानदार इकट्ठा होकर आ गए। जिसके बाद वह गाड़ी चालक चला गया। इस दौरान गाड़ी चालक ने उसके साथ गलत व्यवहार किया गया है। वहीं चालक राजेंद्र चौधरी ने बताया कि वह बाजार में कोई काम के लिए आया था, जब वह बाजार में अपनी गाड़ी लेकर आया तब उसे किसी भी पुलिस कर्मी ने नहीं रोका। जब बाहर आने लगा तब पुलिस कर्मी ने उसे गाड़ी को वापिस ले जाने के लिए कहा, जिस बात को लेकर हम बात कर रहें थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें