फतेहाबाद शिक्षा विभाग द्वारा तीन बार डेटशीट बदलने के बाद बुधवार से शुरू हुई प्राइमरी स्कूलों की लिखित परीक्षाएं वीरवार को मजाक बनकर रह गई। प्राइमरी कक्षाओं के वीरवार को होने वाली लिखित परीक्षाओं के प्रश्र पत्र ही दिल्ली की एजेंसी ने छपवाई करवाकर नहीं भिजवाए। दिल्ली की एजेंसी द्वारा प्रश्न पत्रों को लेकर सुबह 6 बजे तक कोई जवाब न देने पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी वेद सिंह दहिया ने स्कूलों को अपने स्तर पर फॉटोकॉपी करवाकर परीक्षाएं लेने के निर्देश दे दिए।