फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में श्री शतचंडी हवनात्मक महायज्ञ के उपलक्ष्य में निकाली कलश यात्रा

फतेहाबाद के अशोक नगर स्थित श्री चंडीमाता मंदिर व ट्रस्ट की ओर से विश्व शांति हेतु श्री शतचंडी हवनात्मक महायज्ञ एवं रूद्र याग 6 से 14 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। फतेहाबाद में पहली बार अरणि मंथन द्वारा अग्नि प्रज्जवलित की जाएगी। मंदिर गद्दीनशीन माता सत्यमदेवा के नेतृत्व में यात्रा निकली। जिसकी अध्यक्षता रोहतक के महामंडलेश्वर स्वामी श्री कर्णपुरी जी धाम वालों ने की। यह यात्रा श्री रघुनाथ मंदिर से चलकर शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए अशोक नगर स्थित श्री चंडी माता मंदिर पहुंची। इससे पहले यजमानों का पंचगव्य स्नान की प्रक्रिया पूरी की गई। कार्यक्रम के तहत 6 दिसंबर को 14 दिसंबर तक रोज सुबह 8 से 12 बजे तक व शाम को 3 बजे से 6 बजे तक हवन होंगे। 14 दिसंबर शनिवार को सुबह हवन यज्ञ की पूर्णाहूति डाली जाएगी। रात को जागरण होगा। 15 दिसंबर को मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। हवन यज्ञ के लिए यज्ञाचार्य भीष्म भारद्वाज व हरिद्वार से उपाचार्य पंडित भास्कर उपाध्याय समेत हरिद्वार से पुजारी आए हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें