फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में प्रेम वस्त्र भंडार के मालिक से 20 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

फतेहाबाद के गांव माजरा के प्रेम वस्त्र भण्डार पर हवाई फायर कर मालिक से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले मे सदर फतेहाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 युवकों को काबू किया है। पकड़े गए तीनो आरोपी की पहचान रिंकू पुत्र सुभाष निवासी अयाल्की, सुरेन्द्र पुत्र मलकीत सिंह निवासी आजाद नगर फतेहाबाद व लखविंदर सिंह उर्फ बूंदी पुत्र मोहन लाल निवासी भिरडाना के रूप मे हुई है। पकड़े गए तीन आरोपी को आज कोर्ट मे पेश किए जाएगें। जानकारी देते हुए थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि दो नवंबर को गांव माजरा के प्रेम वस्त्र भण्डार पर समय करीब 4 बजे शाम को तीन नकाब पोश युवको ने फायर कर दिया है और धमकी भरा पत्र फैंककर 20 लाख की रंगदारी मांगी गई। जिसकी सूचना मिलने पर तुरन्त ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई तो फायर करने वाले तीन नकाबपोश युवको ने फायर कर फिरौती मांगने का एक नोट भी फेंका गया और तुरंत ही मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायतकर्ता प्रेम चन्द पुत्र रामकिशन वासी माजरा की शिकायत पर फायर करने व रंगदारी मागने की विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला अंकित कर तीन अलग-2 टीम गठित कर अपराधियों के रिकॉर्ड खगालते हुए तीन उपरोक्त युवको को काबू कर लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें