फतेहाबाद जिला मुख्यालय से भूना रोड पर स्थित गांव जांडली कलां में कोबरा सांप देखा गया। कोबरा सांप ईंटों के ढेर के पीछे छुपा हुआ था। जैसे ही परिवार की नजर इस सांप पर पड़ी तो परिवार के सदस्य घबरा गए। परिवार ने स्नैकमेन पवन जोगपाल को फोन किया और उससे सांप को पकड़ने का आग्रह किया। सूचना मिलते ही पवन जोगपाल गांव जांडली कलां पहुंचे। उसने ईंटों के ढेर से कोबरा सांप का रेस्कयू शुरू किया। ईंटों को हटाने पर उसे सांप दिखाई दिया। उसने अपनी स्टिक से सांप को बाहर निकाला। इसी बीच रेस्कयू के दौरान कोबरा सांप ने अचानक पवन जोगपाल पर हमला कर दिया।