फतेहाबाद के गांव चनकोठी में विधायक लक्ष्मण नापा को ग्रामीण दौरे के दौरान किसान संगठनों के विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों ने एकजुट होकर विधायक के गांव में आगमन पर विरोध जताते हुए उन्हें काले झंडे दिखाए और भाजपा सरकार और विधायक के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। हालांकि किसानों द्वारा विरोध करने की सूचना मिलने के चलते प्रशासन द्वारा सदर थाना प्रभारी ओमप्रकाश बिश्नोई भारी पुलिस बल लेकर पहुंचा।