फतेहाबाद के लघु सचिवालय के मुख्य गेट के बाहर भारतीय किसान यूनियन खेती बचाओ ने आज पंजाब सरकार का पुतला फुंका। इस बारे में जानकारी देते हुए संगठन के प्रधान जरनैल सिंह मलवाला ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा किसानों पर जो हरकत की गई है वह गलत है जिसके रोष स्वरूप आज उनके संगठन के द्वारा पंजाब सरकार का पुतला फुंका गया है।