फतेहाबाद के जाखल में नशे के खिलाफ मुहिम चलाने वाले लोग जब कथित रूप से नशे के कारोबार करने वाले लोगों के घर पहुंचे तो उन पर पथराव कर दिया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखने को मिल रह है कि कुछ महिलाएं व पुरुष चौबारे से घर के बाहर खड़े लोगों पर पथराव कर रहे हैं। इसके बाद भारी संख्या में लोग जाखल थाने पहुंचे और रोष प्रकट किया। लोगों ने चेतावनी दी कि पुलिस सिर्फ गश्त तक सीमित न रहकर आरोपियों को पकड़कर उनकी गहनता से तलाशी ले और संपत्ति की जांच करे, अन्यथा पंचायत अपने स्तर पर सख्त कार्रवाई को मजबूर होगी।