फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद-भट्टू रोड पर रोडवेज बस को बचाने को लेकर हादसा, सड़क से नीचे उतरे ट्रक में लगी आग

फतेहाबाद में भट्टू-फतेहबाद मार्ग पर गांव मेहुवाला के मोड़ के पास चलते ट्रक ट्राले में अचानक आग लग गई। सूचना पाकर फायर बिग्रेड के कर्मचारी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार भट्टू रेलवे स्टेशन से एसएसपी खाद के बैग भरकर ट्रक चालक गांव बनमदोरी निवासी कुलदीप गांव कुकड़ावाली के छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान मेहुवाला मोड़ के पास सामने से आई रोडवेज बस को बचाने के लिए ट्रक को सड़क से नीचे उतारा तो ट्रक का अगला टायर फट गया। इसके बाद ट्रक पेड़ से टकरा गया। टक्कर लगते ही ट्रक में आग लग गई। इसके बाद तत्काल चालक नीचे कूदा और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में फायर ब्रिगेड के हेल्पलाइन नंबर और पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी गई। वहां से गाड़ी लेकर आए फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। इस हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह जल गया। चालक कुलदीप ने बताया कि इस रास्ते पर कई जगह पेड़ों पर टहनियां नीचे लटक रही है, इन्हीं टहनियों की वजह से यह हादसा हुआ है। वन विभाग को इन टहनियों को तत्काल कटवाना चाहिए ताकि दोबारा किसी वाहन का नुकसान ना हो। भट्टू थाना से पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें