फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: किसानों ने अपनी मांगों को लेकर सांसद बराला को दिया ज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन हरियाणा की टीम ने अपनी मांगों को लेकर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला को लिखित ज्ञापन दिया है। किसान नेता लाभ सिंह, बलवंत समैन ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा नई बीज नीति, स्मार्ट मीटर लगवाने के विरोध व नई कृषि नीति के विरोध, प्रदेश में धान घोटाला की जाँच करवाने की मांग तथा चार नए लेबर कानून के विरोध में ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में कहा कि केन्द्र की मौजूदा सरकार कार्पोरेट को फायदा पहुंचाने के लिए किसान मजदूर व आमजन विरोधी फैसले ले रही है जिनका भारतीय किसान यूनियन नैन, हरियाणा कड़े शब्दों में निंदा करती है। केन्द्र सरकार द्वारा लिए गए गलत फैसलों पर रोक लगाई जाए। अन्यथा संगठन संघर्ष का रास्ता अपनाएगा। ज्ञापन में कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा नई बीज निति कानून बनाया गया है जोकि किसानों के विरोध में है इस पर रोक लगाई जाए, केन्द्र सरकार की नई कृषि कान्ति निति जो लेकर आई है वह किसान व मजदूर के हित में नहीं है। इस निति के लागू होने से जंहा वोट, ए आई ड्रोन से खेती की जायेगी तो बेतहाशा ग्रामीण मजदूरों को बेरोजगार बना दिया जायेगा जो पहले से ही मनरेगा के कार्य दिवस की कटौती से परेशान चले आ रहे है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें