संयुक्त किसान मोर्चा के आदेश पर भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष लाभ सिंह की अध्यक्षता में शहर व ग्रामीण क्षेत्र में किसान संगठनो द्वारा ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। यह ट्रैक्टर मार्च टोहाना में पक्का मोर्चा से शुरू होकर विधायक परमवीर सिंह के आवास के आगे से होता हुआ शहर के विभिन्न रास्ता से निकाला गया जो पक्का मोर्चा स्थल पाए संपन्न हुआ। इस दौरान किसानों ने कहा कि सरकार की वायदा खिलाफी के विरोध में वे प्रदर्शन कर रहे हैं क्योंकि सरकार ने जब आंदोलन खत्म करवाना था तो किसानों की सभी मांग मानी थी लेकिन अब सरकार अपने वायदे से मुकर रही है। किसान नेता लाभ सिंह ने कहा कि सरकार एमएसपी गारंटी कानून बनाने की बजाय किसानों पर नई कृषि व्यापार नीति थोपने का काम करना चाहती है लेकिन किसान इसे सहन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बिजली विधेयक बिल, पराली बिल लेकर आ रही है जिसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई कृषि व्यापार नीति किसानों के लिए पूरी तरह से घातक सिद्ध होगी जिससे मंडिया खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा सरकार के ऐसे कार्यों के चलते विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी 8 फरवरी को किसान देशभर के सांसदों के घर के बाहर प्रदर्शन करेंगे और अपना विरोध जताएंगे। टोहाना में यह प्रदर्शन तहसील स्तर पर कुला में भी किया गया।