फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: भिवानी कोर्ट में फायरिंग के आरोपी और सीआईए के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल

फतेहाबाद के सिरसा रोड पर रविवार देर रात को गांव दरियापुर और करनौली के बीच भिवानी सीआईए पुलिस की भिवानी कोर्ट में फायरिंग आरोपी के साथ मुठभेड़ हुई। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की तो पुलिस की ओर से भी क्रॉस फायरिंग की गई। इससे आरोपी रोहित के पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे काबू करके पहले फतेहाबाद के सिविल अस्पताल लाया गया। जहां से उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। आरोपी रोहित सिरसा के गांव रंगड़ीखेड़ा का निवासी है। वह फिलहाल सिरसा शहर में ही प्रीत नगर में रह रहा था। भिवानी सीआईए पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी रोहित फतेहाबाद के पास के किसी क्षेत्र में है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें