फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के अशोक नगर में बिजली व पानी की समस्या को लेकर पार्षद व लोग पहुंचे लघु सचिवालय

फतेहाबाद के अशोक नगर में इलाके में आ रही बिजली व पानी की समस्या को लेकर को वार्ड नंबर 8 के पार्षद चंद्रभान वधवा अपने वार्ड के लोगों के साथ समस्या के समाधान के लिए लघु सचिवालय में उपायुक्त से समाधान की मांग के लिए पहुंचे। एसडीएम राजेश कुमार ने लोगों की समस्या को लेकर सुनवाई की और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। एसडीएम ने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। वार्ड नंबर 8 के पार्षद चंद्रभान वधवा ने बताया कि पिछले बिजली के दिन के समय के साथ-साथ रात में भी काफी कट लगते है। जिस समय पानी की सप्लाई आती है, उस समय पर बिजली की सप्लाई नहीं होने से पानी घरों तक नहीं पहुंच पाता। जिस कारण वे पिछले एक महीने से परेशान है। वहीं साथ ही अशोक नगर से माजरा की ओर जाने वाली सडक़ व बह्मकुमारी रोड की हालात सीवरेज व्यवस्था के कारण खराब है। जिसको लेकर वे अधिकारियों से मिलने पहुंचे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें