फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी से गेहूं के आठ बैग हुए चोरी, सीसीटीवी में वारदात कैद

फतेहाबाद में पुरानी अनाज मंडी से आठ बैग गेहूं चोरी हो गए। इसको लेकर मंडी के मजदूरों से शनिवार को सुबह 12 बजे तक उठान व तुलवाई का काम बंद रखा। इसके बाद मजदूराे ने व्यापार मंडल के प्रधान के जगदीश भादू से मिलकर अनाज मंडी के सभी गेटों पर चौकीदार तैनात करने की मांग की है। मांगों को पूरा करने के आश्वासन मिलने के बाद मजदूरो ने काम शुरू कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। पुरानी अनाजमंडी में शुक्रवार रात्रि ऑटो में आए अज्ञात चोर मंडी में रखे गेहूं के बैग चोरी करके ले गए। मंडी मजदूर सुरेंद्र ने बताया कि चोरी को रोकने का प्रयास किया तो चोरों ने तेज धार हथियार दिखा दिया। ऐसे में मंडी के आढ़तियों व मजदूराें ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें