फतेहाबाद में इन दिनों गेहूं की कटाई का काम चल रहा है, जिसके कारण रोजाना फतेहाबाद की मंडी में करीब 2 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हो रही है। लेकिन लेकिन उठान धीमा हो रहा है। इसके कारण मंडी फसल से अटने लगी है। मंडिया में गेहूं की फसल से अटी होने के कारण किसानों को फसल रखने में परेशानी हो रही है। इसको लेकर आढ़तियों का कहना है कि अगर उठान में तेजी नहीं आती है तो अगले दो दिनों में मंडी में गेहूं की फसल रखने की जगह नहीं मिलेगी। ऐसे में प्रशासन से अपील है कि गेहूं के उठान में तेजी लाई जाए।