फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना-रतिया रोड पर अवैध कॉलोनी पर चला डीटीपी का पीला पंजा, 6 शोरूम ध्वस्त

जिला नगर योजनाकार विभाग ने टोहाना-रतिया रोड पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने जेसीबी से अवैध रूप से बनाए गए 6 शोरूमों को ध्वस्त कर दिया। जिला नगर योजनाकार कार्यालय से जेई संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कॉलोनी सर्वजीत कौर निवासी टोहाना द्वारा करीब 28 कनाल 18 मरले में बिना लाइसेंस के विकसित की जा रही थी। विभाग द्वारा पहले 22 अप्रैल और फिर 8 मई को नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद रेस्टोरेशन ऑर्डर जारी कर 7 दिन का समय दिया गया, लेकिन मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं किया गया। जिसके बाद यह रूटीन कार्रवाई की गई है। जेई संदीप कुमार ने बताया कि टोहाना में बिना लाइसेंस के कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। सभी अवैध कॉलोनियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध कॉलोनी काटने वालों को लाइसेंस लेना होगा, सरकार की नई नीतियां आई हैं। यदि कोई गैरकानूनी तरीके से कॉलोनी काटता मिला तो नोटिस देकर ध्वस्त करने के साथ-साथ एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट रामफल नैन, डीटीपी मनदीप सिहाग, जेई संदीप, अंकित, सुरेश कुमार व पुलिस बल मौजूद रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें