फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना में पीने के पानी का संकट गहराया, पार्षद के साथ मिलकर लोगो ने किया प्रदर्शन

टोहाना की विभिन्न कालोनियों में पीने के पानी की समस्या गंभीर रूप धारण करती जा रही है। जिसके चलते अब लोगों के सब्र का बांध टूट चुका है। शहर के वार्ड 18 में देर रात्रि लोगो ने एकत्रित होकर जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की, इस दौरान वार्ड की पार्षद कमलेश भी मौजूद रही। वार्ड के लोगों के अनुसार लोगों के घरों में पीने व नहाने का पानी भी खत्म हो चुका है। वार्ड के कुछ अगले घरों में पानी आ जाता है लेकिन पीछे की गलियों में समस्या ने विकराल रूप लिया हुआ है। वार्ड की पार्षद द्वारा शहर की समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से पानी के टैंकर मंगवाए जा रहे है ताकि जरूरत के अनुसार कुछ मात्रा में पानी दिया जा सके। उन्होंने बताया कि वार्ड के लोग विभाग को कई बार अवगत करवा चुके है, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है जिसके चलते प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ा है। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार टैंक में पानी की कमी होने के कारण दिक्कत आई थी जिसे दूर किया जाएगा, पानी की किल्लत नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें