फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में जिला परिषद की हाउस बैठक, पार्षदों ने दिया अपनी एक एकड़ भूमि में धान नही बोने का शपथ पत्र

फतेहाबाद में आज जिला परिषद भवन में जिला परिषद की हाउस बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें टोहाना के विधायक परमवीर सिंह ने भी शिरकत की बैठक की। अध्यक्षता जिला परिषद की चेयरपर्सन सुमन खीचड़ द्वारा की गई। इस बैठक में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर प्रस्ताव पास किया गया। जिस पर कई पार्षदों ने कहा की एक राष्ट्र एक चुनाव से वह सहमत है, लेकिन चुनाव बैलट पेपर से करवाया जाना चाहिए। टोहाना के विधायक परमवीर सिंह ने भी इसी बात को लेकर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कई देशों में बैलेट पेपर से चुनाव होते हैं। भारत में भी बेलेट पेपर से चुनाव होने चाहिए। जिला परिषद की मीटिंग के दौरान जल बचाने वाले ग्राम पंचायतों के सम्मानित करने का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में वहीं सभी पार्षदों को एक-एक फॉर्म दिया गया। जिसमें उन्होंने अपनी सहमति से अपनी एक एकड़ भूमि में धान की बुआई ना करने का शपथ पत्र दिया। ताकि पानी को बचाया जा सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें