फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर नहर पुल धंसा, नहर में गिरा कार मिस्त्री; ग्रामीण रविवार को बराला से मिलेंगे

टोहाना। गांव इंदाछोई कुला रोड नहर पर बने पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से से कार नीचे गिरने का मामला गंभीर हो गया है। हादसे में कार सवार युवक कमल गंभीर रूप से घायल है जिसके अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कार भी लगभग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने इस हादसे के बाद बैठक की जिसमें निर्णय लिया गया कि रविवार को राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला से मिलकर पुल निर्माण की मांग रखी जाएगी ताकि कोई बड़ा हादसा न हो जाए। ग्रामीणों के अनुसार विभाग का कोई बड़ा अधिकारी मौके का मुआयना तक करने नहीं आया है। जानकारी के अनुसार जमालपुर रोड पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के चलते बंद होने के बाद यही पुल फतेहाबाद की तरफ से आने-जाने वाले वाहनों के लिए मुख्य वैकल्पिक रास्ता बना हुआ था। पुल टूटने से अब आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। *8 महीने से कर रहे थे शिकायत, नहीं हुई सुनवाई* गांव इंदाछोई के सरपंच प्रतिनिधि सुनील कुमार ने बताया कि यह पुल लंबे समय से जर्जर हालत में था। इसको लेकर दिसंबर 2025 में कार्यकारी अभियंता इरिगेशन को लिखित में शिकायत दी गई थी। इसके बाद जनवरी और मई में दो से तीन बार रिमाइंडर और ई-मेल भी भेजी गई। सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि अगस्त के पहले सप्ताह में एसडीएम आकाश शर्मा को भी लिखित में अवगत कराया गया था। एसडीएम कार्यालय से पत्र सिंचाई विभाग को भेजा भी गया, लेकिन विभाग ने न तो कोई रोकथाम की और न ही अस्थायी वैकल्पिक पुल बनाया। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते विभाग कोई वैकल्पिक छोटा पुल बना देता तो आज यह हादसा टल सकता था। घायल युवक गरीब परिवार से है और पेशे से गाड़ियों का मिस्त्री है। ग्रामीणों के अनुसार इससे पुराना वैकल्पिक लहरिया वाला पुल भी जर्जर हालत में है, उस पर बड़े वाहनों की आवाजाही संभव नहीं है। इस पुल पर पहले भी कई बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं। वहीं, एसडीओ सनियाना सुभाष वर्मा से बात करने पर उन्होंने बताया कि पुल की फाइल अभी एसीएस स्तर पर पेंडिंग है जिसके चलते लोग परेशान हो चुके है। उधर, हादसे के बाद शनिवार को गांव में सर्व समाज की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि रविवार को राज्यसभा सांसद सुभाष बराला से मिलकर पुल को जल्द दुरुस्त कराने की मांग रखी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें