गांव के निलंबित सरपंच को बहाल करने की मांग को लेकर आज सैकड़ों ग्रामीण लघुसचिवालय पहुंचे और प्रशासन से निष्पक्ष जांच करवाने की मांग रखी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरपंच के खिलाफ की गई कार्रवाई के मामले में सरपंच का पक्ष रखे बगैर ही कार्रवाई उसे निलंबित किया गया है। गांववासियों का कहना है कि सरपंच को जिस आधार पर निलंबित किया गया है, वह आप गलत है। कुछ राजनीतिक लोगों की वजह से सरपंच को बेवजह परेशान किया जा रहा हैं। जब सरपंच पर गांव में हुए लड़ाई झगड़े को लेकर आपोप लगे तब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद प्रशासन ने उनकी गैर मौजूदगी में उन्हें निलंबित कर दिया है।