फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के नवनियुक्त प्रशिक्षु पटवारियों का मानदेय देने की मांग, जिला प्रशासन को एसोसिएशन ने सौपा ज्ञापन

पिछले पांच महीनों से सरकार की ओर से प्रदेश भर में भर्ती किए गए नए पटवारियों को मानदेय देने का वायदा किया गया था लेकिन वो अभी तक पूरा नहीं किया गया है, जिसके रोष स्वरूप जिला पटवार भवन में एसोसिएशन की एक बैठक हुई। बैठक में नवनियुक्त प्रशिक्षु पटवारियों सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने मानदेय न मिलने पर रोष जताया। एसोसिएशन की ओर से आज जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपकर विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए दी रेवन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के जिला प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि पिछले पांच महिने से पूरे प्रदेश में भर्ती हुए पटवारी प्रशिक्षण ले रहे हैं। सरकार की ओर से वायदा किया गया था कि प्रशिक्षण के दौरान उन्हें मानदेय भी दिया जाएगा। जो अभी तक नहीं दिया गया है। सरकार से मांग है कि वे जल्द से जल्द इन प्रशिक्षु पटवारियों का मानदेय जारी किया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें