फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: कांग्रेस नेता निशान सिंह ने मेडिकल कॉलेज निर्माण जल्द शुरू करने की उठाई मांग

पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता निशान सिंह ने पूर्व सीएम मनोहर लाल द्वारा घोषित मेडिकल कॉलेज निर्माण जल्द शुरू करने की मांग की है ताकि क्षेत्र की जनता को इसका लाभ मिल सके। वे अपने निजी साथी अजय गोयल के जिओ बीपी पंप पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान निशान सिंह का जोरदार स्वागत किया गया तथा केक काटकर पांचवां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान निशान सिंह ने बताया कि भाजपा द्वारा लगातार गरीब लोगों के बीपीएल राशन कार्ड काटे जा रहे है जो पूरी तरह से गलत है क्योंकि गरीब परिवारों को इन राशन कार्डों पर मिलने वाले राशन का बहुत लाभ मिलता है। सिंह ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चुनाव पर कहा कि कांग्रेस के पर्यवेक्षक जब आए थे तो उनसे भी बातचीत की थी, जिलाध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति ईमानदार और वफादार कार्यकर्ता को ही यह जिम्मेदारी मिलनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें