शहर के रतिया रोड पर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन मंदिर को सुंदर तरीके से सजाया गया। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं को पहले नवरात्रि पर माता शैलपुत्री की पूजा करने के बारे भी जागरूक किया गया। मंदिर परिसर में रोजाना शाम के समय महा आरती की जाती है, जिसमें क्षेत्र के सैंकड़ों लोग पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद ग्रहण करते हैं।