फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: भाखड़ा नहर के किनारे आई दरार, ग्रामीणों ने की मरम्मत

शहर के बलियाला हेड पर मुख्य भाखड़ा नहर के साथ लगी मिट्टी में दरार के गहरा होने पर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने नहरी विभाग के अधिकारियों को दरार के बारे में सूचना दी। मौके पर पहुंचे विभाग के कर्मचारी और ग्रामीण उसे ठीक करने में जुट गए है। ग्रामीण सोनू सैनी ने बताया कि शाम के समय उसके चाचा बलराज घूमने के लिए गए हुए थे जब उन्होंने दरार को देखा तो इसकी वीडियो बनाकर ग्रामीणों को सूचित किया कि अगर रात को बारिश हुई तो दरार बढ़ने के बाद नहर टूट सकती है। बलराज की सूचना पर ग्रामीणों ने मौके पर आकर दरार को देखा और नहरी विभाग को सूचित किया। ग्रामीणों ने इस दरार को भरने का कार्य शुरू कर दिया है जो करीबन तीन घंटे से जारी रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें