फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबा के टोहाना में पूर्व मंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट को रोकने पर ठेकेदार को करोड़ों का जुर्माना

पूर्व पंचायत एवं विकास मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के ड्रीम प्रोजेक्ट पंचायत भवन, खंड कार्यालय व रिहायशी भवन का निर्माण बीच में रोकने वाले ठेकेदार को सरकार की ओर से करीबन 1 करोड़ 40 लाख 58 हजार का जुर्माना लगाया है। ठेकेदार पर जुर्माना लगाने को लेकर विभाग की ओर से पत्र जारी कर दिया है। विभाग द्वारा यह जुर्माना ठेकेदार द्वारा बिना बताए निर्माण कार्य बंद करने पर लगाया है। आपको बता दे कि पूर्व में गठबंधन सरकार में पंचायत एवं विकास मंत्री रहे देवेंद्र सिंह बबली द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाले खंड पंचायत एवं विकास अधिकारी कार्यालय, पंचायत भवन और अधिकारियों के लिए रिहायशी भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था। जिसके बाद ठेकेदार ने तेजी से कार्य को चलाया लेकिन देवेंद्र बबली के 2024 विधानसभा चुनाव में हार के बाद कार्य की रफ्तार धीमी हुई लेकिन करीबन चार महीने से यह कार्य बिल्कुल बंद था जिसके चलते विभाग द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया। जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ठेकेदार को यह जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें