फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना में पढ़ाई के दबाव में 10वीं के छात्र ने की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

टोहाना। सदर थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर शेखा में पढ़ाई के तनाव से परेशान होकर 10वीं कक्षा के एक छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मंगलवार रात अस्पताल से पुलिस को मिली थी। टोहाना सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर साधुराम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान हनी के रूप में हुई है। वह 10वीं कक्षा का छात्र था। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की गई। बुधवार को सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। साधुराम ने बताया कि मृतक के पिता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि बेटा पढ़ाई में कमजोर था, इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। प्रथम दृष्टया कारण पढ़ाई से जुड़ा तनाव ही सामने आया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस के अनुसार मृतक के परिवार में दो भाई हैं। एक भाई 8वीं कक्षा में पढ़ता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें