ब्लॉक के राजकीय स्कूलों में सरकार द्वारा भेजा गए मिड डे मिल बच्चों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ हैं जिसके चलते स्कूल प्रिंसिपल द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश को लिखित शिकायत भी दी है। सरकारी शिक्षकों की माने तो पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली के गांव बिदाईखेड़ा, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के गांव डांगरा के सरकारी स्कूल में भी निम्न गुणवत्ता का मिड डे मिल भेजा गया है। जानकारी अनुसार हरियाणा सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से जनवरी में हुई सर्दियों की छुट्टियों से पहले दिसंबर के अंत में मिड डे मिल का राशन बल्क में भेजा गया था लेकिन गुड सफेद हो चुका है, नमक को पानी में मिलाने पर काला हो रहा है, मूंगफली खराब हो चुकी है। इस दौरान अनाज मंडी स्थित राजकीय में सरकार द्वारा भेजा गया सरसों का तेल जम चुका है जिसके चलते बच्चे और स्टाफ सब हैरान है।सरकारी स्कूल के बच्चों ने कहा कि सरकार द्वारा भेजा गया मिड डे मिल खराब होने से बीमार होने का खतरा बना हुआ है जिसके चलते बार बार प्रिंसिपल को शिकायत की जाती है। इस बारे में राजकीय प्राइमरी स्कूल 26 जनवरी ग्राउंड के प्रिंसिपल विनोद सिल्ला ने बताया कि बच्चे स्कूल में राशन ख़राब आने की शिकायत देने आए थे जिसके बाद उन्होंने खुद देखा तो राशन ख़राब मिला है। उन्होंने बताया कि टोहाना के शहरी स्कूलों के अलावा गांव के स्कूलों में भी मिड डे मिल राशन ख़राब आया है। विनोद ने बताया कि इस समस्या को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी से मिले थे जिन्होंने उचित कार्यवाही की बात कही है।सरकारी स्कूल के बच्चों ने कहा कि सरकार द्वारा भेजा गया मिड डे मिल खराब होने से बीमार होने का खतरा बना हुआ है जिसके चलते बार बार प्रिंसिपल को शिकायत की जाती है। इस बारे में राजकीय प्राइमरी स्कूल 26 जनवरी ग्राउंड के प्रिंसिपल विनोद सिल्ला ने बताया कि बच्चे स्कूल में राशन ख़राब आने की शिकायत देने आए थे जिसके बाद उन्होंने खुद देखा तो राशन ख़राब मिला है। उन्होंने बताया कि टोहाना के शहरी स्कूलों के अलावा गांव के स्कूलों में भी मिड डे मिल राशन ख़राब आया है। विनोद ने बताया कि इस समस्या को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी से मिले थे जिन्होंने उचित कार्यवाही की बात कही है।