फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में नगर परिषद में अधिकारियों की कार्यप्रणाली से चेयरमैन व पार्षद परेशान

नगर परिषद में अधिकारियों की कार्यप्रणाली से परेशान पार्षदों ने मंगलवार को चेयरमैन नरेश बंसल के नेतृत्व में सीएम नायब सैनी से मिलने का निर्णय लिया हैं। अधिकारियों की नियमित नियुक्ति न होने, कार्यालय में न आने, फोन न उठाने सहित अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते गुस्साए पार्षद अब अपनी मांग सीएम दरबार लेकर जाएंगे। नगर परिषद पार्षद जोनी मेहता ने कहा कि नगर परिषद में कार्यकारी अभियंता के तौर पर हिसार के अमित कौशिक को चार्ज दिया हुआ है लेकिन वे महीने में एक बार ही कमेटी में आते है जिससे पार्षदों के काम पूरे नहीं बन पाते। नगर परिषद में बिल्डिंग इंस्पेक्टर का पद खाली होने से कनिष्ठ अभियंताओ को चार्ज दिया गया है जिससे टेक्निकल कार्य प्रभावित हो रहे है। सरकार को इसके लिए संज्ञान लेना चाहिए ताकि आमजन के कार्य प्रभावित न हो। नगर परिषद के चेयरमैन नरेश बंसल ने कहा कि नगर परिषद में अधिकारियों की हावी होती अफसरशाही से लगभग पार्षद परेशान हो चुके है, वे उनके पास शिकायत लेकर आते है लेकिन कोई अधिकारी कार्यालय में मिलता ही नहीं है। हिसार के कार्यकारी अभियंता के पास टोहाना का एडिशनल चार्ज होने के बावजूद वे टोहाना महीने में सिर्फ एक बार आते है जिससे कोई काम नहीं बन पाता। जो अधिकारी व कर्मचारी आते है वे फोन नहीं उठाते। पिछले एक साल से नगर परिषद कार्यालय में स्ट्रीट लाइट आई हुई है लेकिन कोई सुनवाई करने वाला नहीं है। ये लाइट सड़क पर लगेगी तो काम होंगे शहर जगमग लगेगा। उन्होंने कहा कि पार्षद लाइटें खराब होने व स्ट्रीट खराब होने की समस्या लिखाते है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रहीं। शहर में जगह जगह कचरे के ढेर लग रहे है, इसका कोई अधिकारी समाधान नहीं कर रहा है जिसके चलते अब वे मंगलवार को सीएम नायब सैनी से मिलकर पूरी स्थिति से अवगत करवाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें