फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : टोहाना में नवविवाहिता की तेजधार हथियार से हत्या का मामला, परिजनों ने लगाया जाम

टोहाना के गांव कालवन निवासी नवविवाहिता की तेजधार हथियार से की गई हत्या के मामले में परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर टोहाना शहर के नागरिक अस्पताल के बाहर जाम लगाकर नारेबाजी की। इस दौरान परिजनों ने कहा कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए नहीं तो वे जाम नहीं खोलेंगे। जाम की सूचना पाकर पहुंचे डीएसपी जितेंद्र अहलावत ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया। वहीं, नागरिक अस्पताल से शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के दौरान पुलिस द्वारा जांच की जाएगी कि मृतका के साथ दुष्कर्म किया गया है या नहीं। मृतक युवती के परिजनों ने बताया कि मृतका का करीब एक माह पहले पंजाब के संगरूर जिले के खनौरी क्षेत्र में विवाह हुआ था। वह कुछ दिन पहले ही अपने मायके आई थी। उन्होंने बताया कि वह घर से लापता हो गई थी, जिसके बाद पुलिस को शिकायत भी दी गई थी। वीरवार को उसका शव गांव बलियाला में रेलवे पटरी के पास झाड़ियों में मिला था। जिस पर तेजधार हथियार से वार किए गए थे। डीएसपी जितेंद्र अहलावत ने कहा कि मृतका के परिजनो के बयान पर हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मृतका के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें