फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: नहर से बरामद हुआ युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

लोहा खेड़ा क्षेत्र की नहर में एक अज्ञात युवती का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। शव को देखकर राहगीरों ने तुरंत पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और सहारा रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। शव को बरामद कर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शव करीब 5 से 7 दिन पुराना बताया जा रहा है। युवती ने नीले रंग की जींस पहनी हुई थी। उसकी गर्दन में लाल रंग का धागा था, जिसमें एक ताबीज बंधा हुआ था। एक हाथ में कड़ा, दूसरे हाथ की उंगली में एक छल्ला था। फिलहाल, युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखने का निर्णय लिया है, ताकि इस दौरान कोई व्यक्ति पहचान कर सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें