फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना में केंद्रीय मंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी शहरी मंडल और युवा मोर्चा की ओर से मानव सेवा संगम चैरिटेबल ट्रस्ट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने शिरकत की। इस दौरान बराला ने कहा कि वे मनोहर लाल जी का नाम प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्रियों में उनका नाम आता है। प्रदेश की राजनीति में युवा वर्ग के लिए बिना खर्ची पर्ची के रोजगार देना सबसे बड़ी उपलब्धियों में है। पहले के मुख्यमंत्री एक क्षेत्र तक सीमित रहते थे लेकिन मनोहर लाल ने प्रदेश के हर क्षेत्र में सबका साथ सबका विकास के तहत कार्य किया। बराला ने कहा कि मनोहर लाल का नारा हरियाणा एक हरियाणवी एक रहा है और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री के तौर पर देश में कार्य कर रहे है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें