वूमेन चैरिटी क्लब, ग्रीन पार्क फतेहाबाद की ओर से रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन ग्रीन पार्क स्थित वैष्णो माता मंदिर परिसर में हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सरकार में चेयरमैन वेदफूलां पहुंचे। वेदफूलां ने महिला क्लब की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं आमतौर पर रक्तदान करने से पीछे हटती है लेकिन यहां महिलाओं ने ही रक्तदान शिविर का आयोजन कर नई मिसाल कायम की है। क्लब सदस्य आशा वर्मा ने कहा कि इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने के साथ-साथ लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। रक्तदान किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि ‘एक बूंद रक्त किसी की जिंदगी की आस बन सकती है।’ वूमेन चैरिटी क्लब जरूरतमदों की मदद के लिए हमेशा आगे रहता है।